लखनऊ. नीट पेपर को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है. विपक्षी दल फ्रंटफुट पर आकर भाजपा सरकार को घेर रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इन सबके बीच सपा सुप्रीमो ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से आई खबर को लेकर सवाल किया है कि NEET के री-एग्जाम के लिए वायु सेना के सहारे क्वेश्चन पेपर्स ले जाए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- ‘अब कोई पिस्तौल लहराकर लोगों को धमका नहीं सकता…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल समाप्त
आगे अखिलेश यादव ने कहा, मतलब शिक्षा मंत्री जी घुमा फिराकर ये कह रहे हैं कि उनके मंत्रालय की कोई गलती नहीं, सारा दोष पोस्टल डिपार्टमेंट का है और गृह मंत्रालय के अधीन आनेवाली पुलिस व्यवस्था अब न तो प्रभावी रही है और न ही विश्वसनीय बची है.
इसे भी पढ़ें- जिनके बाप-दादाओं ने तलवार के डर से सलवार… AIMIM नेता के बयान पर लाखन आर्मी प्रमुख की तीखी प्रतिक्रिया, जानिए क्या है कसमंडी विवाद?
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि NEET के aspirants पूछ रहे हैं, ये बात तो Super Confidential होती है कि Question Papers कहाँ print होंगे और कैसे ले जाए जाएंगे, इसे सबको बताने की क्या ज़रूरत थी? क्या इस information का लीक करवाने वाले गलत इस्तेमाल नहीं करेंगे? और कॉपियों की हेराफेरी और मूल्यांकन का क्या?

