MI vs SRH IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने हैं। मुंबई के होम ग्राउंड यानी वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
हार्दिक ने बताया कि रोहित शर्मा की वापसी में अभी दो मैच और लग सकते हैं। वहीं क्विंटन डी कॉक चोट के चलते इस मुकाबले से बाहर हैं, जिसके कारण टीम ने रायन रिकेल्टन और रॉबिन मिंज को मौका दिया है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए शिवांग कुमार की जगह हर्ष दुबे को शामिल किया है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस संघर्ष करती नजर आ रही है। टीम को अब तक खेले गए 7 में से 5 मैचों में हार के बाद पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद बेहतर फॉर्म में है। टीम अब तक खेले गए 8 मैचों में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। इस दौरान पिछले 4 मैचों में उसे लगातार जीत मिली है।
बता दें कि मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
MI बनाम SRH हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने 14 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि हैदराबाद को 10 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई भी रहा, जिसे मुंबई ने सुपर ओवर में जीत लिया था। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में भी मुंबई का दबदबा देखने को मिलता है, यहां खेले गए 9 मैचों में MI ने 7 बार जीत दर्ज की, जबकि SRH सिर्फ 2 मैच जीत पाई।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर आम बात हैं, जिससे अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। आईपीएल में इस मैदान पर अब तक 127 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 59 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 68 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है।
इस सीजन खेले गए 4 मैचों में से 3 में 200 से ज्यादा रन बने हैं, जो दर्शाता है कि बल्लेबाजों का दबदबा जारी है। पहली पारी का औसत स्कोर करीब 215 रन रहा है।
हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है और बीच के ओवरों में स्पिनर्स भी कुछ असर डाल सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए और आसान हो जाती है। इस सीजन यहां खेले गए 4 मुकाबलों में 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 2 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।
MI और SRH की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (MI)
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

