दक्षिणी नाइजीरिया में 25 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों को लेकर जा रहा एयर फोर्स का ATR-42 एयरक्राफ्ट सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 25 यात्रियों और क्रू के 7 सदस्यों समेत सभी 32 लोगों की मौत हो गई. सैन्य हेलीकॉप्टर लागोस जाते समय ओंडो राज्य में एक नेवल बेस के पास एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने इस बात की पुष्टि कर दी है.

नाइजीरिया के एविएशन मिनिस्टर फेस्टस कीयामो ने बताया कि प्लेन एक नियमित मिशन पर देश के आर्थिक केंद्र लागोस जा रहा था.

हादसा ओंडो राज्य के नदी किनारे बसे इग्बोकोंडा शहर में हुआ. हादसे के बाद घटनास्थल के पास स्थानीय लोग जमा हो गए. एक व्यक्ति ने कहा कि इस घटना में किसी के भी जीवित बचने की कोई उम्मीद नहीं थी. एविएशन मिनिस्टर फेस्टस कियामो ने बताया कि एयर फोर्स का ATR-42 विमान बेनिन सिटी से लागोस के लिए एक नियमित मिशन पर था, तभी सोमवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का उससे संपर्क टूट गया.

स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे प्लेन रडार से गायब हो गया. बाद में पता चला कि यह नौसैनिक बेस के पास क्रैश हुआ है. इसमें 25 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे. इस क्रैश में किसी के हताहत होने की तुरंत पुष्टि नहीं हुई.

यह क्रैश हाल के वर्षों में नाइजीरिया के सबसे खराब सैन्य विमान हादसों में से एक है और अधिकारियों द्वारा कारण की जांच किए जाने के साथ ही फ्लाइट सेफ्टी और आपरेशनल तैयारी की जांच और कड़ी होने की संभावना है.

वहीं, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने किसी के भी जीवित न बचने की बात कंफर्म करते हुए गहरा दुख जताया और विमान में सवार लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लेन नदी के पास गिरा और उसका कुछ हिस्सा पानी में डूब रहा था। प्रत्यक्षदर्शी अकिनबुलेजो पियस ने कहा कि उन्हें तेज आवाज सुनाई दी, जो उन्हें बिजली गिरने जैसी लगी.  इग्बोकोडा इलाजे में स्थित है, जो दक्षिण नाईजीरिया का एक तेल उत्पादक क्षेत्र है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m