राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मिलावटी डेयरी उत्पादन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पॉम ऑयल और मिलावटी वस्तुओं के साथ मिल्क प्रोडक्ट तैयार हो रहे थे। फिलहाल कंपनी के प्रबंध निदेशक किशन मोदी और सीईओ सुनील त्रिपाठी न्यायिक हिरासत में है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है।

दरअसल, ईडी के भोपाल जोनल ऑफिस ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक किशन मोदी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि कंपनी दूध के प्राकृतिक फैट की जगह हानिकारक पाम ऑयल और रसायनों का उपयोग कर रही थी। इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अभियोजन शिकायत विशेष पीएमएलए कोर्ट में दायर की गई है। ईडी ने कहा कि कंपनी मिल्क मैजिक ब्रांड नाम से डेयरी उत्पादों का कारोबार करती थी। कंपनी दूध के फेट के बजाय पाम ऑयल और अन्य पदार्थों की मिलावट कर डेयरी उत्पाद तैयार कर रही थी।

ये भी पढ़ें: जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक किशन मोदी गिरफ्तार: पाम ऑयल और हानिकारक रसायनों से डेयरी उत्पादों का निर्माण, 18 मार्च तक पुलिस रिमांड पर

विदेशों में भी सप्लाई किए जाते थे प्रोडक्ट

निर्यात की मंजूरी हासिल करने के लिए कंपनी ने प्रतिष्ठित लैब्स की फर्जी टेस्ट रिपोर्ट्स भी तैयार कीं। संबंधित प्रयोगशालाओं से सत्यापन कराने पर कई रिपोर्ट्स नकली पाई गईं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी ने मिलावटी डेयरी उत्पादों का निर्यात कर करीब 19.69 करोड़ की अवैध कमाई की। एजेंसी कंपनी की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर चुकी है। ईडी ने कंपनी के प्रबंध निदेशक किशन मोदी को 13 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया था। साथ ही सीईओ सुनील त्रिपाठी को 20 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें: मिलावटी डेयरी उत्पादन बेचने का मामलाः जयश्री फूड्स प्रोडक्ट के संचालक किशन मोदी के 20 करोड़ की 11 संपत्ति अटैच

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m