इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला। मोखलगांव के पास दूध से भरा एक टैंकर पलट गया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दूध की लूट मच गई।

READ MORE: शहडोल में रेत माफिया का कहर: अवैध रेत लोड करने जा रहे हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार टैंकर इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। मोखलगांव के पास तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और टैंकर सड़क किनारे पलट गया। टक्कर लगते ही टैंकर का चेंबर फट गया और हजारों लीटर दूध सड़क पर बहने लगा।

READ MORE: MP के 21 बड़े अस्पतालों पर गिरेगी गाज: नए मरीजों को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, जानिए किस शहर के कितने हॉस्पिटल हैं शामिल ?

दूध बहता देख आसपास के गांवों से लोग दौड़ पड़े। कोई बाल्टी लेकर पहुंचा, तो कोई डिब्बा, भगोना और केन लेकर। देखते ही देखते लोगों ने सड़क पर बह रहे दूध को बर्तनों में भरना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो टैंकर के अंदर घुसकर दूध निकालते नजर आए।   

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m