कुंदन कुमार, पटना। जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राजद पर जमकर हमला बोला है। अशोक चौधरी ने कहा है कि ये लाठी में तेल पिलाने वाली और लौंडा नाच करवाने वाली पार्टी है। इसीलिए कुछ समझ नहीं रही है। हमारे मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा था कि अब हम लोग एक घंटे दस मिनट में किशनगंज तक की यात्रा कर पाएंगे, उसको राजद ने अपने पेज पर डालकर लिखा है कि भाजपा काम नहीं करती सिर्फ फेंकती है।
राजद के समझ के बाहर की बात- अशोक चौधरी
अशोक चौधरी ने कहा कि, राजद को पता होना चाहिए कि रेलवे ने जो वाराणसी सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन चलाने की बात कही है इसी कांसेप्ट पर मंत्री जी कह रहे थे। लेकिन ये बात राजद के समझ से बाहर की है। खुद तो लालू यादव कभी विकास के काम नहीं किए। उन्हें क्या पता?
उन्होंने कहा कि, लालू यादव के शासन काल में जब बाढ़ आती थी, तो कहते थे अच्छा हुआ गरीब सब मछली पकड़ कर खाएगा। तो वो तो ऐसे ही संस्कार के थे। आज भी उनके पार्टी का यही संस्कार दिखता है। इसीलिए इनके पार्टी के पेज पर बिहार के मंत्री द्वारा जब विकास की बात की जाती है, तो उनके द्वारा मजाक उड़ाया जाता है। इस पार्टी का भगवान की मालिक है।
राजद ने वीडियो शेयर कही थी ये बात
बता दें कि दिलीप जायसवाल का वीडियो शेयर करते हुए राजद ने लिखा था कि, भाजपा में फेंकने में मोदी जी को पछाड़ने की होड़ लग गई है। पटना से किशनगंज एक घंटा में पहुंचने का काम करेंगे। ये रैपिड रेल 3 साल में बनकर तैयार हो जाएगा! ये मक्कार भाजपाई बिहारवासियों को बस झूठ बोल बोलकर मूर्ख बनाए हुए हैं। विश्व की सबसे तेज ट्रेन, चीन की मैग्लेव ट्रेन की भी औसत गति 318 km/h ही है। भारत में सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति 95km/h से अधिक नहीं।
दिलीप जायसवाल को बताया था मूर्ख और मंदबुद्धि
राजद ने कहा कि, पटना से किशनगंज की रेलमार्ग से सबसे कम दूरी 400km के लगभग है। भारत में जो बुलेट ट्रेन का रेलवे लाइन मुंबई से अहमदाबाद के बीच बिछाया जा रहा है। उस जापानी मैग्लेव तकनीक की भी औसत गति 262km/h ही है। इस रेल खंड पर काम 9 सालों से चल रहा है, पर अभी भी मुंबई से अहमदाबाद के बीच कब बुलेट ट्रेन चलाया जा सकेगा।
इसका अभी कोई अता पता नहीं है। और ये मूर्ख भाजपा नेता एवं मंदबुद्धि मंत्री दिलीप जायसवाल कह रहे हैं कि अगले 3 साल में रैपिड रेल से पटना से किशनगंज पहुंचा जा सकेगा! इन मूर्ख और मंदबुद्धि भाजपा और जदयू के नेताओं की बातों में आकर ही बिहार वासियों ने अपना नुकसान कर लिया है। चाहे ₹10000 के लालच में जाकर वोट दें या इनके झूठ को सच मानकर अपना वोट दें नुकसान तो बिहारवासियों का ही होता है।
ये भी पढ़ें- पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले युवक का एनकाउंटर होने पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज

