कुंदन कुमार पटना। जदयू कार्यालय में हर रोज की तरह आज शुक्रवार (12 जून) को भी जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में जदूय नेता और बिहार सरकार में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा मौजूद रहे, जिन्होंने जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं को सुना और उसका मौके पर ही निराकरण किया।
इस मौके पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि, आम लोगों की समस्या के निराकरण के लिए ही हम लोग प्रतिदिन जनता दरबार लगाकर बैठते हैं। आज भी जनता दरबार में आए दर्जनों लोगों की शिकायतों को सुना गया और उसका निदान किया गया।
सिंगर को हीरे का कंगन देने पर उठाया सवाल
जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी द्वारा सिंगर छोटू छलिया को हीरे से जड़ा सोने का कंगन उपहार देने के सवाल पर भगवान सिंह कुशवाहा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, ये तो जांच का विषय है कि हीरा कहां से आया? कौन दिया? वो नब्बे के दशक का दौर लाना चाहते है क्या? ऐसा नहीं होगा। अब समय बदल गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो 950 करोड़ का घोटाला हुआ है। सब पैसा वहीं से आ रहा है क्या? खैर वो अपने जन्मदिन और पोते-पोती पर लुटा रहे हैं तो लुटावे।
वहीं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट जी ने बिहार के लिए केंद्र से बहुत कुछ मांगा है। बिहार का विकास करना है, उम्मीद है कि सब कुछ मिलेगा।
आम जनता के साथ संवाद स्थापित करना उद्देश्य
बता दें कि जदयू कार्यालय में शनिवार-रविवार छोड़कर लगभग हर दिन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में आम जनता अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रखते हैं। कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जदयू का कोई नेता या मंत्री कार्यालय में मौजूद रहते हैं, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके मौके पर ही उसका समाधान करते हैं।
वहीं, कुछ मामले जिनका तुरंत समाधान नहीं होता है, उसे लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने का काम करते हैं। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
ये भी पढ़ें- चु&%$#…मा%$#@..बिहार में गालीबाज विधायक का VIDEO वायरल, इंजीनियर को दी भद्दी-भद्दी गालियां

