अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री बनने के बाद दीपक प्रकाश आज रविवार (10 मई) को पहली बार सासाराम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। दीपक प्रकाश ने कहा कि, इस बार का पंचायत चुनाव के आरक्षण का रोस्टर पर 9 जून के बाद काम शुरू होगा और परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके लिए पंचायती राज विभाग तथा निर्वाचन आयोग संयुक्त रूप से लगातार काम कर रही है।
व्यवस्थित तरीके से होगा पंचायत चुनाव- दीपक प्रकाश
दीपक प्रकाश ने आगे कहा कि, 9 जून के बाद आरक्षण के रोस्टर पर काम शुरू किया जाएगा। व्यवस्थित तरीके से पंचायत चुनाव आयोजित किए जाए। इसके लिए उनका विभाग निर्वाचन आयोग के साथ सामंजस्य बनाकर काम कर रहा है। अगले महीने पंचायत में आरक्षण का रोस्टर पर भी काम शुरू हो जाएगा। बता दे कि मंत्री के सासाराम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सासाराम विधानसभा सीट से उनकी माता स्नेहलता कुशवाह विधायक है। ऐसे में अपने माता के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई।
निर्वाचन क्षेत्रों की सूची जारी
बता दें कि बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने बीते सोमवार (4 मई) को निर्वाचन क्षेत्रों की आबादी से जुड़ा ब्योरा जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने लोगों को अपनी आपत्ति या सुझाव देने का मौका भी दिया है।
18 मई तक कोई भी मतदाता या संबंधित व्यक्ति अपनी बात रख सकता है। इसमें 2011 की जनगणना के आंकड़ों को ही आधार बनाया गया है। जो आपत्तियां मिलेंगी, उन पर 22 मई तक फैसला कर लिया जाएगा। इसके बाद 5 जून को प्रारूप मतदाता सूची जारी की जाएगी।
पहली बार होगा ईवीएम का इस्तेमाल
बिहार में इस साल होने वाला पंचायत चुनाव कई मायनों में अलग और खास होने वाला है। दरअसल बिहार ऐसा पहली बार होगा, जब पंचायत स्तर के चुनाव में नई तकनीक से लैस इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि अब तक के पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराया जाता था। हालांकि इस बार ईवीएम से वोटिंग होगी। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर भी लागू किया जाएगा।
इन 6 पदों के लिए होगा चुनाव
इस चुनाव में पंचायत स्तर के छह प्रमुख पदों के लिए मतदान होगा, जिनमें वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए एक ही बूथ पर ईवीएम के जरिए मतदान की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मतदान प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सुगम होगी।
साल के अंत में हो सकता है चुनाव
ऐसी संभावना है कि साल के अंत महीने नवंबर-दिसंबर में पंचायत चुनाव 2026 कराया जा सकता है। पहली बार पंचायत में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होना है, जिसे लेकर अभी से प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें- BJP में गुंडागर्दी का लाइसेंस मिलता है क्या? मुजफ्फरपुर घटना को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

