Bihar News: तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में कथित तौर पर बीजेपी विधायक पर अपने समर्थकों के साथ एक घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पटना में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, मेरा तो सवाल है कि क्या उन पर कार्रवाई होगी? ये कौन सा राज है? भाजपा और RSS की कथनी और करनी में भारी अंतर है। पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि, निर्दोंषों पर लाठी चार्ज करना… भाजपा में जाकर गुंडागर्दी का लाइसेंस मिलता है क्या? आप कुछ भी करेंगे? कानून-व्यवस्था चौपट है। बिहार NDA से संभल नहीं रहा है। जो मूल सवाल है, जो काम की बात होनी चाहिए वो काम नहीं हो रहा है।

वीडियो शेयर कर उठाया था सवाल

बता दें कि आज रविवार (10 मई) की सुबह तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला था, जिसमें उन्होंने भाजपा विधायक पर समर्थकों के साथ एक घर में घुसकर- मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया था।

तेजस्वी ने लिखा- ये BJP का मुजफ्फरपुर का विधायक है जो दो दर्जन गुर्गों के साथ वार्ड-48 में आम आदमी के घर में घुसकर मारपीट करता है, तांडव मचा कानून की धज्जियां उड़ाता है। जो इसकी नहीं सुनता उसका कुछ भी हो सकता है। क्या बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करे? CM में हिम्मत नहीं क्योंकि वो पहले जाति देखेंगे, पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं। गोदी मीडिया भी विपक्ष का MLA होता तभी खबर करती।

जानें क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब एक युवक ने बीजेपी के नगर विधायक रंजन कुमार के खिलाफ कथित भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट लिख दिया। आरोप है कि जिसके विधायक अपने दर्जनों समर्थकों के साथ 9 मई की सुबह-सुबह युवक के घर पहुंच गए, जहां बहस के बाद समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बेला रोड का है।

ये भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, DGP और मुख्य सचिव समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद