कुंदन कुमार, पटना। जदयू कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मध्य निषेध एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन साहनी ने बड़ा बयान दिया है। मदन साहनी ने बताया कि, बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में शराब तस्करी को लेकर लगातार विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है, फिर भी अगर कहीं कोई गड़बड़ी हो रही है, तो निश्चित तौर पर उसको हम देखने का काम करेंगे।
गड़बड़ी मिलने पर विभाग करती है कार्रवाई
मदन साहनी ने आगे कहा कि, कुछ लोग गड़बड़ी करने वाले हैं। निश्चित तौर पर उनकी गिरफ्तारी भी हो रही है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जहां भी इस तरह के मामले या घटना से जुड़े वीडियो सामने आते हैं, तो विभाग तुरंत कार्रवाई करती है।
तेजस्वी को सिर्फ परिवार की चिंता- मंत्री
वही एक सवाल के जवाब में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, जिस तरह से वह परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, उस तरह की राजनीति कोई भी बिहार में नहीं करता है। उन्हें गरीबों की इतना ही चिंता रहता तो फिर उनके पार्टी के लोग बड़े-बड़े घोटाले कैसे करते हैं? इसीलिए वह कभी भी आम आदमी की चिंता नहीं करते हैं, उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता होती है। यह आम जनता भी जानता है।
सिर्फ गरीबों पर होती है कार्रवाई- तेजस्वी
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव अक्सर शराबबंदी का मुद्दा उठाते हुए इसे विफल करार देते हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि शराबबंदी के कारण सबसे ज्यादा अत्याचार (कार्रवाई) कमजोर व गरीब वर्ग के लोगों पर होती है, जबकि सरकार में बैठे लोग और पुलिस के कई अधिकारियों की मिली भगत के कारण प्रदेश में शराबबंदी लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी और सेवन हो रहा है।
ये भी पढ़ें- निशांत चुनाव लड़ेंगे या नहीं? बांकीपुर उपचुनाव को लेकर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान

