कुंदन कुमार, पटना। जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी ने जमकर राजद पर निशाना साधा है। सहनी ने कहा कि, राजद एक ऐसी पार्टी है, जिसकी किसी मुद्दे पर 6 महीने बाद नींद टूटती है। उन्होंने कहा कि, छात्र की जो समस्या थी। बिहार में या देश में? सभी का समाधान हो गया, तो राजद के लोग सड़क पर उतर रहे हैं। उनके पास मुद्दा कहां है? जब सदन चलता है, तो वे (तेजस्वी यादव) गायब रहते हैं और बाद में कुछ से कुछ बोलते रहते हैं।
पूरा हो रहा शराबबंदी लागू करने का उद्देश्य- मदन सहनी
इस दौरान मदन सहनी ने बिहार में लागू शराब बंदी पर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि, प्रदेश में शराबबंदी लागू है और लागू रहेगा। जो लोग इसे हटाने की बात करते हैं, उनकी नियत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि, शराब बंदी अगर हटी तो अब दलित लोग सड़क पर आ जाएंगे। मंत्री ने कहा कि, जिस उद्देश्य से शराबबंदी को लागू किया गया था। वो पूरा हो रहा है। महिलाओं पर अत्याचार कम हुए हैं और महिला हिंसा में कमी आई है।
सक्रिय नजर आ रहे हैं तेजस्वी
दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार कि सियासत में एक बार फिर से सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। कल बुधवार को जहां उन्होंने राजधानी पटना में राजभवन तक मार्च निकालकर सम्राट सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। वहीं, आज गुरुवार को वे मधुबनी के लिए रवाना हुआ है, जहां वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनके प्रति अपने संवेदनाएं जाहिर करेंगे। साथ ही जिले के पुलिस अधिकारियों से भी बात कर पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की मांग करेंगे। इसे लेकर मंत्री मदन सहनी ने तेजस्वी और राजद पर तंज कसा है।
पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
मधुबनी के लिए रवाना होने से पहले पटना से मीडिया में बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने मधुबनी में हुई घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि, जेल में एक निर्दोष 19 साल के लड़के की निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने लड़के को जबरन उठाया और परिजनों को बिना बताए कई दिनों तक छुपाए रखा। तेजस्वी ने बताया कि पीड़ित परिवार से उनकी बातचीत हुई है और आज वे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेंगे, साथ ही स्थानीय अधिकारियों से भी बात करेंगे ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
‘बिहार को पुलिसिया स्टेट बनाना चाहते हैं सम्राट’
इस दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट पर भी निशाना साधा और कहा कि, हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि बिहार को पुलिस स्टेट बनाया जा रहा है। पुलिस ने उस बच्चे को बहुत अमानवीय तरीके से पीटा था। सम्राट चौधरी बिहार को एक पुलिसिया स्टेट बनाना चाहते हैं और हम यह कभी नहीं होने देंगे।
गौरतलब बीते सोमवार (10 अगस्त) को मधुबनी के मंडल कारा रामपट्टी में बंद 20 साल के रोशन कुमार यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। रोशन के परिजनों से मुलाकात करने के लिए तेजस्वी आज मधुबनी दौरे पर हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार में 11 लाख से अधिक परिवार को मिलेगा पक्का मकान, शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी जानकारी

