Bihar News: कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 24 की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना पर बीजेपी नेता और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने दुख जताया है।
रामकृपाल यादव ने कहा कि, पूजा के अवसर पर बंगाल की घटना बहुत ही दर्दनाक, पीड़ादायक, हृदय विदारक और शर्मनाक है। पूजा करने गए लोग और खासतौर पर ज्यादातर महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। भारत सरकार और राज्य सरकार ने इसको बहुत गंभीरता से लिया है। घायलों को राहत पहुंचाने के लिए हर तरह की सुविधा दी जा रही है। दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए प्रशासन तैयारी कर रही है।
वहीं, SC द्वारा राहुल गांधी से सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर जवाब मांगने पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि, जिस तरह से दिल्ली में कोशिश की गई जंतर-मंतर पर और उन जगहों पर दोबारा भी कोशिश की गई। तो देश का विकास नहीं चाहते हैं, विनाश चाहते हैं राहुल जी और कांग्रेस पार्टी और इनके जो विपक्ष में बैठे हुए लोग हैं। तरह-तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं, पर देश इन सब चीजों को बहुत भली-भांति देख रहा है और इसके परिणाम इनको भुगतने पड़े हैं। देश की जनता ने दी है, आगे भी मिलेगा। राहुल जी, आप सचेत हो जाइए।
वहीं, तेजस्वी यादव के इस बयान पर ‘6 महीने में बिहार का लॉ एंड ऑर्डर और खराब होगा’ पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि, लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त है, कानून अपना काम कर रहा है, हमारी सरकार ने अपराधियों को बिल में घुसा दिया है। MLC चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार द्वारा कथित तौर पर पैसे बांटने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि, जनसुराज तो पैसे वाली पार्टी है, पैसा देकर जनसुराज यहां जीत गया? ये बाकीपुर में दुर्भाग्य से एक अच्छे गरीब कार्यकर्ता, समर्पित कार्यकर्ता को लोगों ने हरा दिया पैसे के बल पर। पैसे वाली ही है, पैसे का ही धंधा जनसुराज करती है और इसके नेता करते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘कार्रवाई होगी तो देखा जाएगा’, मांझी के बयान पर अनंत सिंह का पलटवार, PK बोले- मेरा लेना-देना नहीं

