संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने अपने पुराने बयान पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मंत्री नागर सिंह चौहान को अपना भाई बताया। संपतिया ने कहा कि हमारे बीच किसी तरह की तकरार नहीं है, यह सब अफवाह है। वहीं पत्रकारों के पूछे गए एक सवाल पर मंत्री संपतिया मंच छोड़कर भाग गई।

दरअसल, सोमवार को मंत्री व आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके जोबट पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूटर्न जैसा संदेश दिया। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि नागर सिंह चौहान मेरे भाई हैं। हमारे बीच किसी तरह की तकरार नहीं है, यह सब अफवाह है।

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ: ग्वालियर में CM डॉ मोहन ने किया सीधा संवाद, आधुनिक कृषि के दिए गुर

गौरतलब है कि मंत्री संपतिया उइके करीब एक माह पहले भोपाल में संगठन के सामने नागर सिंह चौहान का शराब कारोबारी बता चुकी है। इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई थी। दोनों मंत्रियों के बीच खटास की चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस बीच मंत्री संपतिया का यह बयान एक बार फिर चर्चा में बना हुई है। हालांकि उन्होंने एक सवाल का जवाब न देते हुए मंच छोड़कर चली गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m