कुंदन कुमार, पटना। राबड़ी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह टाइगर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय सिंह टाइगर ने राजद को नसीहत देते हुए कहा कि, ऐसे मामलों पर राजद को राजनीति नहीं करनी चाहिए। भवन निर्माण विभाग द्वारा जो नियामक अनुकूल आवास आवंटित किया गया है, राबड़ी देवी को उसमें चले जाना चाहिए

बेवजह बखेड़ा करना ठीक नहीं- संजय सिंह टाइगर

संजय सिंह टाइगर ने कहा कि ऐसे मामलों में बेवजह बखेड़ा करना ठीक नहीं है। अगर राजनीति ही करना है, तो तमाम मुद्दे हैं, उनपर राजनीति करिए। मंत्री ने कहा कि, नियम के आधार पर ही विधायक और मंत्रियों को आवास का आवंटन होता है। ऐसे में उन्हें (राबड़ी देवी) को सरकारी संपत्ति (10 सर्कुलर रोड) छोड़कर , जो आवास मिला है उसमें चला जाना चाहिए।

राजनीति करने के लिए कई अन्य मुद्दे

10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास खाली करने को लेकर चल रहे विवाद पर बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि ऐसे मामले पर राष्ट्रीय जनता दल को राजनीति नहीं करना चाहिए जो नियामक अनुकूल आवास आवंटित किया गया है उसमें चला जाना चाहिए बेवजह बखेड़ा करना ठीक नहीं है, राजनीति करना है तो और कई मुद्दे हैं नियमों के आधार पर आवास का आवंटन होता है सरकारी संपत्ति को छोड़कर जो आवास आवंटित हुआ है उसमें चले जाना चाहिए

नंद किशोर राम को आवंटित है 10 सर्कुलर रोड

गौरतलब है कि भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। विभाग की ओर से यह बंगला बिहार सरकार में दलित मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है, जिसके बाद से प्रशासन और विभाग राबड़ी देवी पर बंगला खाली करने का दबाव बना रही है। वहीं, राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया है। फिलहाल प्रशासन ने राबड़ी देवी को 15 दिनों में आवास को खाली करने की छूट दी है।

आवास किसी की बपौती नहीं- सीएम सम्राट

राबड़ी आवास (10 सर्कुलर रोड) खाली करने को लेकर जारी विवाद के बीच कल मंगलवार (2 जून) को शेखपुरा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बिना नाम लिए राजद पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि, यह किसी की बपौती नहीं हो सकती है। यह राजतंत्र थोड़े है कि आपको जो घर मिला, उसी घर में रहेंगे। बेटा को अलग घर चाहिए और माताजी को अलग चाहिए और जनता को छोड़ दीजिए।

लालू यादव लेंगे अंतिम फैसला

फिलहाल राबड़ी देवी बंगला खाली करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि इस बीच प्रशासन ने उन्हें बंगाल खाली करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है। सूत्रों के अनुसार बंगला खाल करना है या नहीं? इसपर अंतिम फैसला राजद सुप्रीमो लालू यादव का ही होगा, जो फिलहाल अभी अपने इलाज के लिए सिंगापुर गए हुए हैं। 6 जून तक उनके पटना लौटने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि पटना लौटने के बाद ही लालू यादव तय करेंगे की बंगला खाली किया जाएगा या नहीं।

ये भी पढ़ें- बिहार में कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा, खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला