कुंदन कुमार, पटना। बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग पर देर रात हुए हमले पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि, जिसने भी ऐसा काम किया है। वह बचेगा नहीं। सम्राट चौधरी की पुलिस उसे पाताल से ढूंढ कर निकाल लाएगी। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार की स्थिति को लेकर अगले तीन महीने में नियम बनाया जाएंगे। उस नियम के दायरे में रहकर ही सभी बिहार के कोचिंग संस्थान को चलाए जाएंगे।

रौशन आनंद समेत 3 गिरफ्तार

गौरतलब है कि बीती रात को खान सर की कोचिंग सेंटर पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने हमला करते हुए पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की थी। खान सर ने इस हमले के लिए पड़ोस के कोचिंग संचालक (ज्ञान बिंदु) पर हमला कराने का आरोप लगाया था। मामले में पटना पुलिस ने जांच करते हुए कोचिंग ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके खिलाफ अहम सबूत मिले हैं।

मदरसा और संस्कृत विद्यालयों का आंकलन

वहीं, मदरसा और संस्कृत विद्यालयों की जांच को लेकर दिए गए आदेश पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, सरकार के द्वारा मदरसा को वेतन और इंफ्रा के लिए पैसा दिया जाता है। संस्कृत विद्यालय को भी वेतन दिया जाता है। इसीलिए दोनों की स्थिति को लेकर साझा अभियान शुरू किया गया है, उसकी स्थिति का आकलन किया जाएगा। कहां? किस संस्थान पर दिक्कत आ रही है। इसकी रिपोर्ट डिजिटली जारी की जाएगी। सरकार को उसके बेहतरी के लिए क्या करना होगा? वह सरकार देखेगी।

राहुल गांधी को सिरियसली नहीं लेते हम लोग

वहीं, बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर किए गए सवाल पर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, बांकीपुर माननीय अध्यक्ष (नितिन नबीन) का सीट रहा है। वहां से भाजपा का एक समान्य कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा। वहीं, राहुल गांधी द्वारा नीट पेपर लीक मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने पर उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी के बयान को हम लोग सीरियसली नहीं लेते हैं।

राबड़ी देवी को छोड़ना होगा बंगला

वहीं, जब शिक्षा मंत्री से यह कहा गया कि राबड़ी देवी कह रही हैं कि साल 2030 तक उनका कार्यकाल है, जब उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा तो वह तुरंत आवास छोड़कर बाहर निकल जाएंगी। इसपर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, राबड़ी देवी मुख्यमंत्री नहीं हैं, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं, उन्हें बंगला खाली करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि, बंगला एक व्यक्ति को मिलता है न कि पूरे परिवार को।

ये भी पढ़ें- Malviya Nagar Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख