कुंदन कुमार, पटना। बीजेपी कार्यालय में आज बुधवार (27 मई) को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर मौजूद रहे, जिन्होंने समस्या लेकर आए लोगों की शिकायतों को सुना और उनका निपटारा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने तत्काल मौके पर ही कुछ समस्याओं का निपटारा किया।
मंत्री के विभाग से मिली ज्यादा शिकायतें
इस दौरान मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि, हमारे विभाग से जुड़ी जायदा शिकायतें थी। इस पर हमने अधिकारियों से बात किया है। वही उन्होंने कहा कि, विश्वविद्यालय के सत्र को नियमित करने का प्रयास विभाग कर रहा है। साथ ही सरकार सभी प्रखंड में डिग्री कॉलेज भी खोलने जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए दो सौ ग्यारह प्रखंड में स्थान चिन्हित किया गया है। अभी उसी चिन्हित जगह से कॉलेज शुरू की जाएगी, जिसका सत्र इसी साल जुलाई माह से शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि, सरकार बिहार के उच्च शिक्षा में सुधार हो इसको लेकर लगातार प्रयास कर रही है।
सहयोग कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद
सहयोग कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। सबसे ज्यादा शिकायत शिक्षा विभाग को लेकर ही था। लोगों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि, विभाग बहुत बड़ा है। शिकायतें आ रही हैं। हमने शिकायत के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है। लोगों की शिकायत सुनकर हम उसका समाधान करेंगे। शिक्षकों को भी कोई दिक्कत नहीं होगी। इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
जुलाई में निकलेगी TRE 4 की बहाली
साथ ही उन्होंने ,TRE 4 की बहाली को लेकर कहा कि, जुलाई महीने में विज्ञापन निकाल दिया जाएगा। वहीं, एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बड़ा बयान देते हुए मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, एसआईआर जरूरी है, नहीं तो बंगाल जैसे ही अन्य देश के लोग यहां आकर वोटर बन जायेंगे। हम लोग शुरू से यह कह रहे हैं कि, जो सही में वोटर है। वो अपना दस्तावेज देकर प्रूफ करे। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट द्वारा SIR को सही ठहराने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, विपक्ष से पूछा यह सवाल

