प्रमोद कुमार, कैमूर। बिहार सरकार में उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर आज रविवार (28 जून) को कैमूर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही पंचायत विकास दिवस में भाग लिया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, बिहार सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए गांव-गांव पंचायत पंचायत शिविर लगा कर कार्यक्रम कर रही है, जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

बता दें कि बिहार पंचायती राज विभाग के द्वारा चलाई गई योजना पंचायत विकास दिवस जो महीने के तीसरे रविवार को हर पंचायत में लगनी है। आज मोहनियां में यह कार्यक्रम आयोजित हुई थी, जिसमें कैमूर जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाईगर शामिल हुए।

बख्शे नहीं जाएंगे दोषी- संजय टाइगर

इस दौरान भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर से जुड़े सवाल पर मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि, मामले की जांच पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज कर रहे हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट आएगी, जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी। वहीं, श्रीराम मंदिर में हुई चंदा चोरी मामले से जुड़े सवाल पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, एसआईटी मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

विपक्ष के हल्ला करने से कुछ नहीं होगा- संजय टाइगर

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और राहुल गांधी के आरोप पर कि जब श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी हो रही है और उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र कुछ नहीं कर रही है। इसपर मंत्री संजय सिंह टाइगर ने पलटवार करते हुए कहा कि, माननीय बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और राहुल गांधी के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। श्रीराम भगवान से सभी की आस्था जुड़ी हुई है। मामले की जांच हो रही है। विपक्ष के हल्ला करने से कुछ नहीं होता। यह सब जांच का विषय है, जो भी दोषी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें- ​बिहार में भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह कौन? तेजस्वी यादव ने NDA सरकार से पूछे 20 तीखे सवाल