दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी और उसके दोस्त को धमकाया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने एक दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी। इसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद उन्होंने किशोरी को कथित तौर पर अपने निशाने पर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। साथ ही, वारदात में शामिल बताए जा रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
गैंगरेप से पहले किशोरी और दोस्त को धमकाया
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम कालकाजी मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को दिल्ली पुलिसकर्मी बताकर उसे और उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दक्षिणी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है। सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद शाम करीब 7:30 बजे आस्था कुंज पार्क पहुंची थी। आरोप है कि कुछ देर बाद तीन युवक वहां आए और दोनों को रोक लिया। पीड़िता के मुताबिक, युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कार्रवाई करने की धमकी दी। इससे दोनों डर गए। आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने किशोरी के दोस्त को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 8:45 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद कालकाजी थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस की संयुक्त टीमें आस्था कुंज पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा घटना के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों का डेटा भी जुटाया जा रहा है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और उनकी पहचान से जुड़े सुराग मिल सकें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



