आशुतोष तिवारी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवती को सोशल मीडिया से मिले युवक से इश्क की ऐसी सजा मिली कि उसकी पूरी जिंदगी बदल गई। आरोपी ने नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उससे दूरी बना ली। नतीजा यह हुआ कि पीड़िता गर्भवती हो गई और हाल ही में उसने मृत नवजात को जन्म दिया है। 

यह भी पढ़ें: पति ड्रग्स सप्लायर, पत्नी बनी कानून की गवाह: प्री-वैलेंटाइन पर भेजा जेल का गिफ्ट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई 

दरअसल, 17 साल की नाबालिग की फेसबुक पर एक युवक से पहचान हुई थी। जिसके बाद बात दोस्ती, भरोसा और प्यार में बदल गई। दोनों की मुलाकातें हुईं और इसी दौरान युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। लोक-लाज के भय से पीड़िता और उसके परिजन चुप रहे।

यह भी पढ़ें: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, पास मिली खाली एसिड की बोतल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रविवार की रात 17 वर्षीय किशोरी को गायनी विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात किशोरी ने एक मृत नवजात को जन्म दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन गर्भवती होने के बाद उसने बात-चीत बंद कर दी।

यह भी पढ़ें: फिर आई शर्मनाक तस्वीरः जिला अस्पताल में मरीज को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ, गोद में उठाकर ले जाना पड़ा

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना सामने आने के बाद सगरा थाना प्रभारी को अस्पताल भेजकर पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं। एस.डी.ओ.पी. उदित मिश्रा का कहना है कि आरोपी रीवा शहर का रहने वाला है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m