अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने बाल विवाह के बाद दो साल तक दैहिक शोषण किए जाने और अब घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के उचेहरा परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
READ MORE: ग्वालियर में युवक-युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा: गुस्से में लड़की ने बीच सड़क उतारे कपड़े, मनाता रहा युवक
पीड़िता के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के शिवरामपुर निवासी रवि नागर करीब दो वर्ष पहले उसके परिचितों के घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने साथ भगा ले जाकर मंदिर में कथित रूप से विवाह कर लिया।
पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद वह वापस अपने घर लौटी। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से विवाह कराया गया। आरोप है कि विवाह के समय भी वह नाबालिग थी और इसके बावजूद आरोपी ने करीब एक वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग का यह भी आरोप है कि अब आरोपी दूसरी शादी करना चाहता है, इसलिए उसके साथ मारपीट की गई, बंधक बनाकर रखा गया और अंततः घर से भगा दिया गया।
READ MORE: कैमूर पहाड़ पर मिला कंकाल: अंडरवियर, खोपड़ी-जबड़ा और हड्डियां बरामद, मौके पर FSL की टीम
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य भी उसका सहयोग करते रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग के उचेहरा परियोजना अधिकारी को दिए आवेदन में उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल शिकायत के आधार पर संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


