अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कैमूर पहाड़ से एक कंकाल मिला। कोदौरा घाट स्थित पहाड़ी पर ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत अवस्था में मानव कंकाल देख पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सीधी से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का अनुमान है कि कंकाल करीब एक माह पुराना हो सकता है। फिलहाल पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मामला अमिलिया थाना क्षेत्र का है।

सीधी जिले के कैमूर पहाड़ में कंकाल मिलने की घटना सामने आई है। जहां घटनास्थल से पुलिस ने कंकाल के साथ चप्पल और कपड़े भी बरामद किए हैं। एफएसएल टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान और जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: इंदौर में ‘बेलगाम सिस्टम’ ने ली जान ! प्रतिबंधित हाथी शहर में घूमता रहा, महावत को मिली जमानत, हाथी पहुंच गया उज्जैन, मृतक के परिजन को कौन देगा मुआवजा

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश वैश्य ने बताया कि कंकाल मिलने की सूचना मिली थी। खोपड़ी, जबड़े, अंडरवियर, पैंट और कुछ हड्डियां मिली थी। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि किसी मानव की हड्डियां है। जिसमें मर्ग कायम कर हड्डियों को जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। जिससे स्पष्ट हो पाएगा कि यह हड्डियां किसकी है। अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल इसके संबंध में सभी जगह सूचना भेज रहे है। जांच कार्रवाई और परीक्षण के बाद ही मामले का खुलाासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m