शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाशों ने किन्नर पर राह चलते हमला करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने धारदार हथियार से किन्नर पर वार किया है। दो अलग-अलग इलाकों में किन्नर के साथ मारपीट की घटना हुई है।
आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
बुधवारा डेरे की किन्नर सिमी के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप है। किन्नर सिमी ने कहा कि उनके साथ दो बार वारदात हो चुकी है लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
अज्ञात बाइक सवार ने चाकू से किया था हमला
9 अप्रैल को सुल्तानिया हॉस्पिटल के पास अज्ञात बाइक सवार ने चाकू से हमला किया था। दूसरी घटना ऐशबाग इलाके में छुरी मारने की है। किन्नर समाज ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो सैकड़ों किन्नर सड़कों पर उतरेगा।

