रवि रायकवार, दतिया। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वासन के पुरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट करने के बाद उस पर गोली चला दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ये भी पढ़ें: चंद रुपयों के लिए खून से रंगी दोस्ती: 500 रुपए के विवाद में दोस्त ने पेट में घोंपा चाकू, मुक्तिधाम के पास बुलाया और कर दिया हमला
घर के बाहर बैठा था युवक, तभी किया हमला
जानकारी के अनुसार राकेश कुशवाहा अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे किशन कुशवाहा, अजय कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, छोटू, सौरभ खान, शिव यादव और हर्ष लाला ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने राकेश पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी।
जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
गोली लगने से घायल राकेश को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: मऊगंज पुलिस के ‘फर्जी शिकायत सिंडिकेट’ का भंडाफोड़: आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी को बचाने का खेल शुरू!
आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस
दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि युवक के हाथ में गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है तथा मामले में पूछताछ और जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि पीड़ित राकेश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला किया है। फिलहाल घटना के सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।

