Miss Universe Grand Global Ambassador Komal Vaishnav: जालोर. राजस्थान के जालोर जिले की कोमल वैष्णव ने मलेशिया में आयोजित मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर प्रतियोगिता में भारत को पहला स्थान दिलाकर इतिहास रच दिया। कोमल इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 से 15 जून तक मलेशिया के कोटा किनाबालू में हुई, जिसमें 15 देशों के 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कोमल जालोर के भाद्राजून तहसील के गुड़ा राम गांव की मूल निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। उनके पिता अमृतलाल वैष्णव मुंबई के मुगादेवी ज्वेलरी मार्केट में व्यवसायी हैं, बड़ा भाई गोल्ड बिजनेस में है, छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है, और मां गृहिणी हैं।
भव्य स्वागत
कोमल ने एक माह की तैयारी के बाद 10 जून को मलेशिया के लिए उड़ान भरी थी। 16 जून को भारत लौटने पर मुंबई हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत हुआ। 21 जून को जालोर पहुंचने पर आहोर विधायक छगन सिंह, परिजनों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
फिल्म इंडस्ट्री में बनाएंगी करियर
वर्तमान में कॉलेज के द्वितीय वर्ष में पढ़ रही कोमल भविष्य में फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती हैं और मुंबई में इसके लिए विशेष कोर्स कर रही हैं। उनका एक गीत भी जुलाई में रिलीज होने वाला है। कोमल की इस उपलब्धि से जालोर में खुशी की लहर है, और लोग उन्हें प्रेरणा मान रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- 14 भारतीयों के खून से ‘रेड सी’ हुआ लाल-लाल? हूतियों का दावा- सऊदी ने किया हमला
- बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 42.55% वोटिंग, जानें कहां कितने पड़े वोट
- ‘भगवान के लुटेरे’ नहीं बचेंगे! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में होगी निर्णायक सुनवाई, चंपत राय समेत तीन लोगों की होगी पेशी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान

