पटियाला: पंजाब में स्वच्छता को लेकर राज्य सरकार ने आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत कर दी है। 29 अगस्त से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 7 सितंबर तक चलेगा। अभियान के तहत राज्यभर में उन जगहों की पहचान कर सफाई कराई जाएगी, जहां लगातार कचरा जमा होने से ‘गारबेज वल्नरेबल पॉइंट’ बन गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के थापर चौक पर खुद सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान न मानकर इसे जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।
सरकार का फोकस ऐसे सार्वजनिक स्थानों को साफ करने पर रहेगा, जहां नियमित रूप से कूड़ा जमा होता है। इन स्थानों की सफाई के साथ-साथ भविष्य में दोबारा कचरा न जमा हो, इसके लिए भी स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
मंत्री और विधायक भी संभालेंगे मोर्चा
‘मिशन क्लीन पंजाब’ में कैबिनेट मंत्री और विधायक भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सफाई अभियान का नेतृत्व और निगरानी करेंगे। सरकार का उद्देश्य स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और अन्य संस्थाओं को भी इस मुहिम से जोड़ना है।
दस दिनों तक चलने वाले इस अभियान के जरिए पंजाब को स्वच्छ, कचरा मुक्त और हराभरा बनाने पर जोर दिया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि बड़े स्तर पर चलने वाली इस पहल से सार्वजनिक स्वास्थ्य और शहरों की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा।
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

