Mithun Chakraborty Warns Bangladeshi Soldiers: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा (India-Bangladesh border) पर बाड़ लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए राज्य की सुवेंदु सरकार ने केंद्र को जमीन भी अलॉट कर दी है। हालांकि बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश यानी बीजीबी (BGB) को बाड़ लगाने का काम रास नहीं आ रहा है। कूचबिहार के ‘तीन बीघा कॉरिडोर’ के पास बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश ने जमीन सर्वेक्षण में रुकावट डालने की कोशिश की। इसपर पूर्व बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बांग्लादेशी जवानों को चेतावनी दी है।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वो इस मामले पर बहुत ज्यादा नहीं बोलना चाहते। गुस्से में वो कुछ उल्टा-सीधा कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने काम रोकने की धमकी दी थी। लिहाजाअब सिर्फ इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि इसके क्या नतीजे होते हैं।

सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन सौंपने के सीएम सुवेंदु अधिकारी के फैसले की जमकर तारीफ करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि सबसे पहले घुसपैठ को रोकना बेहद जरूरी है। इसके लिए ये कटीले तारों की बाड़ लगाना बहुत जरूरी है।

इधर बांग्लादेशी जवानों की इस हरकत की जानकारी मिलते ही मेखलीगंज से बीजेपी विधायक दधिराम राय ने तुरंत BSF अधिकारियों के साथ बैठक की। दधिराम राय ने कहा कि भले ही BGB ने रुकावटें पैदा करने की कोशिश की, लेकिन हमारा काम बिल्कुल नहीं रुका है। कंटीले तारों की बाड़ के लिए जमीन अधिग्रहण का काम सभी नियमों के मुताबिक आगे बढ़ रहा है।

पहली कैबिनेट बैठक में ही CM शुभेंदु ने लिया था फैसला

बता दें कि बंगाल के शुभेंदु अधिकारी ने 11 मई को मुख्यमंत्री बनते ही अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही बीएसएफ को जमीन ट्रांसफर करने का फैसला लिया था। इसके तुरंत बाद, पूरे राज्य में बीएसएफ को जमीन सौंपने का प्रशासनिक काम तेजी से शुरू कर दिया गया था। कूचबिहार की मेखलीगंज के तीन बीघा कॉरिडोर के पास काल्सीग्राम गांव में जब भूमि और भूमि सुधार विभाग के अधिकारी जमीन की नपाई करने पहुंचे, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। वहां बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) ने उनके लैंड सर्वे (जमीन सर्वेक्षण) के काम में रुकावट पैदा की। हालांकि बाड़ लगाने का काम जोरों से जारी है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m