Technology Desk : स्मार्टफोन मार्केट में Mivi ने भी अब अपना पहला 5G फोन उतार दिया है। कंपनी ने Mivi One 5G को भारत में लॉन्च किया है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान फोन को शुरुआती कीमत से काफी कम दाम में खरीदा जा सकेगा।

Mivi One 5G की कीमत और सेल
Mivi One 5G को तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹14,999 रखी गई है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट ₹15,999 और 8GB + 128GB मॉडल ₹16,999 में आएगा।
फोन की बिक्री 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी। Big Billion Days Sale के दौरान कंपनी इसे स्पेशल इफेक्टिव प्राइस पर उपलब्ध कराएगी। इस दौरान 4GB मॉडल ₹11,999, 6GB मॉडल ₹12,999 और 8GB मॉडल ₹13,999 में मिल सकता है। कंपनी के मुताबिक इन कीमतों में प्लेटफॉर्म प्राइस ड्रॉप और बैंक ऑफर शामिल हैं। फोन को Blue, Pink, Green, Burgundy और Navy Blue जैसे पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
120Hz डिस्प्ले के साथ बड़ा स्क्रीन
Mivi One 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने फोन में HD गेमिंग सपोर्ट भी दिया है। डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई 9.15mm है।
Snapdragon 4 Gen 2 से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है। फोन में LPDDR4X RAM का इस्तेमाल किया गया है और इसे 4GB, 6GB और 8GB रैम के साथ खरीदा जा सकता है।
तीनों वेरिएंट में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जरूरत पड़ने पर हाइब्रिड सिम स्लॉट के जरिए मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
Android 16 के साथ आएगा Mivi One 5G
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Mivi One 5G लेटेस्ट Android 16 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C जैसे विकल्प दिए गए हैं।
50MP कैमरा और लो-लाइट फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें PDAF, f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश मिलता है। कंपनी ने कैमरे में ISOCELL 2.0, Smart-ISO और Double Super PD जैसी तकनीकें भी दी हैं। लो-लाइट फोटोग्राफी के दौरान टेट्रापिक्सल बिनिंग के जरिए कैमरा 12.5MP आउटपुट दे सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें f/2.0 अपर्चर और फिक्स्ड फोकस मिलता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से HD और Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
6000mAh बैटरी, 18W चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 6000mAh बैटरी भी शामिल है। Mivi One 5G में 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और कंपनी बॉक्स में 18W चार्जर भी दे रही है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है।
फिंगरप्रिंट सेंसर समेत कई फीचर्स
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, G-Sensor, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी मिलते हैं। फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है।
क्या Mivi One 5G पर लगाना चाहिए दांव?
Mivi ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, 50MP कैमरा और Android 16 जैसे फीचर्स देने की कोशिश की है। ऐसे में बजट 5G फोन खरीदने वालों के लिए यह एक नया विकल्प बनकर सामने आया है।
इससे मुकाबले के लिए Lava Virat V1 5G, Infinix Note 50X और Itel Zeno F30 5G जैसे फोन भी बाजार में मौजूद हैं। आखिर में कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा, यह आपके बजट, फीचर्स की जरूरत और ब्रांड पसंद पर निर्भर करेगा।


