आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित संजय गांधी अस्पताल आजकल विवादों में घिरा हुआ हुई। लगातार एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं गर्भवती और नवजात की मौत के बाद विधायक ने ऐसे आरोप लगाया जिससे सनसनी फैल गई। विधायक अभय मिश्रा का आरोप है कि संजय गांधी अस्पताल में सुंदर महिलाओं के शवों के साथ रेप किया जाता है। उनका यह बयान आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: जच्चा-बच्चा की मौत पर बवाल: स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, यूथ कांग्रेस-एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि संजय गांधी हॉस्पिटल में अगर कोई सुंदर महिला एक्सपायर करती है तो पोस्टमार्टम कक्ष में अगर उसके परिवार के लोग खड़े नहीं रहते और खड़े रहने के लिए पैसा देना पड़ता है, तो डेड बॉडी के साथ वहां रेप किया जाता है।

यह भी पढ़ें: विदिशा के पूर्व ADM अनिल कुमार डामोर का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; हाल ही में हुआ था तबादला 

इस सनसनीखेज बयान के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और शवों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विधायक के आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से क्या जवाब आता है, यह देखने वाली बात होगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m