नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में सोशल मीडिया में लांजी के बीजेपी विधायक राजकुमार कर्राहे व पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, डीएसपी संतोष पटेल और अन्य पुलिस कर्मियों का ग्रामीण आदिवासी गोंड व बैगा समुदाय के बीच थिरकने का वीडियों जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में डीएसपी संतोष पटेल लोगों से गाने के दोहा में शराब नहीं पीने की अपील कर रहे है और इसी दोहा पर वे ढोल-नगाड़े व म्यूजिक सिस्टम की धुन पर सभी आपस में जमकर थिरकने लगते हैं।
READ MORE: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः अपर कलेक्टर का रीडर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बालाघाट नक्सल मुक्त होने के पश्चात आदिवासी गोंड व बैगा समुदाय के बीच पुलिस लगातार पहुंच रही और उनके पारम्परिक संस्कृति तथा रहन सहन को लेकर सम्मिलित होने का प्रयास कर रही हैं। इसी के तहत बालाघाट पुलिस ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए आशिष शर्मा की स्मृति में पूर्व में अतिनक्सल प्रभावित गांव के नाम से चिन्हित सतिझोड़ी गांव में आदिवासी गोंड व बैगा युवकों का क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसका समापन 15 जून को हुआ। जहां रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोजन का आयोजन भी किया गया था।
READ MORE: विदिशा में बेटी की मौत पर उठे सवाल, पिता बोले- आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं? दहेज प्रताड़ना का आरोप
इस अवसर पर शामिल हुए लांजी क्षेत्र के विधायक राजकुमार कर्राहे, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, डीएसपी संतोष पटेल ने ना सिर्फ बैगा व आदिवासी गोंड समुदाय के साथ नृत्य किया बल्कि उनके साथ जमीन पर बैठकर पत्तल में भोजन भी किया। भोजन भी साधारण जिसमें चावल- दाल और बैगन की सब्जी शामिल थी। इस तरह से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर आदिवासी व बैगा समुदाय के लोगों में जमकर खुशी का माहौल रहा। विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों का उनके बीच बिताये गये इस खुशनुमा पल का वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा हैं।

