सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कठदहा में मनरेगा कार्यों को लेकर एक बार फिर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। चटनीहा नाला तालाब निर्माण कार्य में बिना वास्तविक उपस्थिति दर्ज किए लगभग ₹2.34 लाख की राशि निकाले जाने का मामला चर्चा में है।
READ MORE: MP में रफ्तार का कहरः जबलपुर में ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, अनूपपुर में चलती गाड़ी बनी आग का गोला
आरोप है कि NMMS (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) के नियमों को दरकिनार करते हुए कार्यस्थल पर मजदूरों की उपस्थिति दर्ज किए बिना ही हाजिरी लॉक कर भुगतान प्रक्रिया पूरी कर दी गई। मामले में पंचायत सचिव एवं मनरेगा से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
READ MORE: सीहोर में कुदरत का कहर: 40 किमी की रफ्तार से चली आंधी, कई घरों के टीन शेड और सोलर प्लेटें उड़ीं
विशेष बात यह है कि जिस चटनीहा नाला तालाब को लेकर यह मामला सामने आया है, उसी कार्य में पूर्व में भी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद दोबारा कथित गड़बड़ी सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अब निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर टिकी हैं कि मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।

