अनुराग शर्मा, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी और झमाझम बारिश के कारण क्षेत्र में भारी तबाही देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।

READ MORE: मानसून से पहले ही मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश: जून का 65% कोटा पूरा, आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 

​इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर शहर के मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों पर पड़ा है। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई घरों की छतों पर लगीं कीमती सोलर प्लेटें ताश के पत्तों की तरह हवा में उड़ गईं, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, झुग्गी-झोपड़ियों और छोटे मकानों पर लगे टीन शेड भी उड़कर दूर जा गिरे। कई परिवारों के सिर से छत छिन जाने के कारण वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

READ MORE: MP में जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षा रद्द होने पर भड़के दिग्विजय, CM डॉ. मोहन से की उच्चस्तरीय जांच की मांग, परीक्षा संचालन कंपनी पर उठाए सवाल

​तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए, जिससे घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। सड़कों पर जलजमाव और मलबे के कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर जल्द से जल्द मुआवजा देने की गुहार लगाई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m