देश में पिछले कुछ समय से मंदिरों में में हुए चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में बना हुआ है, जिससे तमाम तरह के सवाल खड़े रहो रहे हैं. इन मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भी जुबानी जंग भी जारी है. अब इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बड़ा दावा करके महाराष्ट्र का सियासी पारा बढ़ा दिया है.
राज ठाकरे ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ रुपये के दान की चोरी का आरोप लगाया है. राज ठाकरे के आरोपों पर बीजेपी विधायक ने कहा कि गणेश मंदिर के बारे में ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं है.
राज ठाकरे ने शनिवार (1 अगस्त) को मुंबई में अपनी पार्टी की छात्र इकाई की 20वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी से कथित तौर पर 18 करोड़ रुपए की चोरी का मुद्दा उठाया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने दावा किया है कि मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ रुपये का चंदा हड़प लिया जाता है.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अयोध्या के राम मंदिर में 1,400 करोड़ रुपए की चोरी हुई है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार के सभी नेता चुप हैं. ठाकरे ने कहा कि आजकल मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं और उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर बात करें.
उन्होंने दावा किया कि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के आठ ट्रस्टियों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है. एमएनएस प्रमुख ने कहा कि पत्र में दावा किया गया है कि मंदिर के कर्मचारी चोरी में शामिल थे. उन्होंने कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टियों ने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंदिर के चंदे की लूट की जांच की मांग की है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


