Bihar Crime: बिहार के गयाजी जिले में उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और उनकी दौड़ा-दौड़ाकर बास-डंडे से पिटाई से पिटाई कर दी। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र के नहाटा गांव के पास की है।
ससुराल से लौट रही थी महिला
दरअसल घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल से लौट रही थी। इसी दौरान बीच सड़क पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और हाईवा के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस घटना में महिला का पति बाल-बाल बच गया। मृतक महिला की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा निवासी ललन यादव की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। वहीं, हाईवा चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला
घटना के बाद महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने मोहनपुर और बाराचट्टी सड़क मार्ग को जाम कर दिया। वहीं, घटना और सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनपुर थाने की पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और देखते ही देखते पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।
घटना का वीडियो वायरल
घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे आक्रोशित ग्रामीण पुलिस पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ वार करते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ईट और मिट्टी के ढेले से भी पुलिस पर हमला कर रहे हैं। बीच-बचाव के दौरान पुलिस ने भी लाठियां भांजी और हल्के बल का प्रयोग किया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- दुखद: बिहार में भीषण सड़क हादसा, ड्यूटी पर लौट रहे CISF जवान व पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

