शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्यप्रदेश के पर्यटन नगरी खजुराहो से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान वीडियो बनाते समय अचानक मोबाइल में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में वीडियो बना रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके मुंह और सीने पर गहरे घाव आए हैं।
इंगेजमेंट कार्यक्रम में वीडियो बनाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुलारी गांव का रहने वाला राकेश पाल नाम का युवक खजुराहो के वार्ड नंबर 8 में आयोजित एक इंगेजमेंट (सगाई) कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के दौरान राकेश अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। तभी अचानक उसका मोबाइल फोन बम की तरह तेज धमाके के साथ फट गया।
हार्ट अटैक से पार्षद की मौतः राह चलते आया हृदयाघात, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
धमाका इतना जोरदार था कि मोबाइल के परखच्चे उड़ गए और युवक के सीने व मुंह पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान हालत में युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय छतरपुर के लिए रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

