शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर से एक स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 (प्रियदर्शिनी कॉलोनी वार्ड) के भाजपा पार्षद और अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया (46 वर्ष) का आज दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना उस समय हुई जब वे अपने ही वार्ड में क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे।

सिद्धिविनायक रेसीडेंसी के पास अचानक गिरे

मिली जानकारी के अनुसार, पार्षद लोकेश डेहरिया अपने वार्ड में स्थित सिद्धिविनायक रेसीडेंसी के सामने पैदल चल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया।

16 जुलाई महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र के साथ दिव्य शिव स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

यह पूरी दर्दनाक घटना वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लोकेश डेहरिया सामान्य रूप से पैदल चल रहे थे, तभी अचानक साइलेंट अटैक आने के कारण वे सीधे जमीन पर गिर पड़े। इस फुटेज को जिसने भी देखा, वह स्तब्ध रह गया।

MP Morning News: आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 19 जुलाई को जगदीशपुर में होने

परिवार में शोक की लहर

46 वर्षीय सक्रिय और लोकप्रिय नेता लोकेश डेहरिया के अचानक निधन से भाजपा संगठन सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय नेताओं और वार्ड वासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, 11% कम बारिश; 19 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m