शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिससे बारिश की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के 35 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 241.8 मिमी (करीब 9.5 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक सामान्य औसत 270.3 मिमी (करीब 10.6 इंच) होना चाहिए था। यानी प्रदेश में अब तक लगभग 11 फीसदी कम बारिश हुई है।
READ MORE: MP Morning News: आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 19 जुलाई को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां तेज, डिजिटल एविडेंस को लेकर नियमों में बदलाव
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मानसून कमजोर पड़ा है, लेकिन 19 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। आज भी प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं। वहीं भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
READ MORE: 16 जुलाई महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र के साथ दिव्य शिव स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूर्वी मध्य प्रदेश में 24 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है और यहां सामान्य के आसपास या उससे अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है, जिससे बारिश की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है। फिलहाल किसानों और आम लोगों की नजरें आगामी बारिश पर टिकी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

