वाराणसी। मोक्षनगरी काशी से सनातन धर्म की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। जहां, विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर आधा दर्जन लोग चिकन और शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे है। इन सब में एक भाजपा पार्षद का भी नाम सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
5 लोगों को किया अरेस्ट
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। इंटरनेट यूजर्स और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और छानबीन करने के बाद गंगा की पवित्रता और मर्यादा भंग करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE: लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल पर पहुंची SIT, 2016 में गिरने वाली थी बिल्डिंग फिर पलट गया ध्वस्तीकरण का आदेश
भाजपा पार्षद की क्या भूमिका थी
आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरी हरकत में भाजपा पार्षद की क्या भूमिका थी और नाव पर इन लोगों को पार्टी करने की अनुमति किसने दी थी।
इससे पहले इफ्तार पार्टी में चिकन बिरयानी और अवशेष गंगा में फेंकने पर 14 युवकों की गिरफ्तारी हुई थी। पूरा मामला वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित मान मंदिर घाट का है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

