आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर में धार्मिक आस्था से जुड़े एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे मां गंगा की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान उनके पैरों में जूते दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक परंपराओं में देवी-देवताओं और पवित्र नदियों की आरती के दौरान जूते-चप्पल उतारने की परंपरा को महत्व दिया जाता है। ऐसे में आयुक्त का जूते पहनकर आरती करते हुए वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह कैसी आस्था है, जहां मां गंगा की आरती जूते पहनकर की जा रही है?
READ MORE: पुलिसकर्मियों पर हिस्ट्रीशीटर का हमलाः सब इंस्पेक्टर समेत 3 से मारपीट, वर्दी फाड़ी, आरोपी गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक मर्यादा से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ इसे एक प्रशासनिक अधिकारी से अपेक्षित संवेदनशीलता के नजरिए से देख रहे हैं। क्या पद का प्रभाव धार्मिक मर्यादा से ऊपर…अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या धार्मिक स्थल पर जाने वाले हर व्यक्ति को वहां की परंपराओं और मर्यादाओं का पालन नहीं करना चाहिए?
क्या इतना बड़ा प्रशासनिक पद होने के बावजूद धार्मिक परंपराओं का ध्यान नहीं रखा गया? क्या यह महज एक चूक थी या फिर पद के प्रभाव में धार्मिक मर्यादा नजरअंदाज हुई। मां गंगा की आरती के समय जूते पहनने की आखिर क्या वजह थी। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



