शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर नशे में धुत एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने हमला कर दिया। SI समेत तीन पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निगरानीशुदा बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला?
दरअसल घटना कमला नगर थाना क्षेत्र (भोपाल) की है जहां गणेश उत्सव ड्यूटी के दौरान आरोपी हेमंत ठाकुर (कमला नगर- टीटी नगर इलाके का निगरानीशुदा/हिस्ट्रीशीटर बदमाश, आपराधिक पुराना रिकॉर्ड) नशे में धुत होकर पुलिसकर्मियों से उलझा, झूमाझटकी की और वर्दी फाड़ दी।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर गाइडलाइन जारी: किसे देना होगा एग्जाम और क्या हैं नियम, पढ़ें पूरी खबर
पहले भी पुलिसकर्मियों पर हमला कर चुका
मारपीट, गाली-गलौज, शासकीय कार्य में बाधा (सरकारी काम में रुकावट) और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज। आरोपी हेमंत ठाकुर शातिर किस्म का है और पहले भी पुलिसकर्मियों पर हमले/विवाद की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। सुरक्षा और कानून व्यवस्था: त्योहारी सीजन (गणेश उत्सव) के दौरान शहर में पुलिस मुस्तैद है, ऐसे में पुलिस बल पर इस तरह का दुर्व्यवहार गंभीर अपराध है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



