Mallikarjun Kharge Controversial Remark On PM Modi Father: ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले कमेंट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुसबीत बढ़ते जा रही है। एक तरफ पीएम मोदी (PM Modi) के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण बीजेपी ने आज (सोमवार) देशभर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। बीजेपी मल्लिकार्जुन खरगे से बिना शर्त माफी की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना के कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री और उनके पिता को लेकर अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है।

बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा कि ह विवाद बिहार की राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान खरगे के संबोधन के समय हुआ। सार्वजनिक मंच से किसी व्यक्ति के परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना संवेदनशील मामला है। सार्वजनिक जीवन में गरिमा और आपसी सम्मान बनाए रखना जरूरी है।  कृष्ण कुमार ने यह शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच की मांग की है।

खरगे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, पुतला भी फूंकेगी

कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी ने सोमवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सभी प्रदेश मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर खरगे के बयान का विरोध किया जाएगा। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के लिए अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। पार्टी ने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया है। वहीं बिहार BJP ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंकने का ऐलान भी कर दिया है। पार्टी 26 अक्टूबर को सुबह पटना के इनकम टैक्स सर्कल में खड़गे का पुतला जलाएगी।

अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

घटना के सामने आए वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाषण के बीच हस्तक्षेप करने वाले व्यक्ति के साथ भिड़ते और मारपीट करते हुए देखा गया। खरगे की टिप्पणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बयान की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी या उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री की मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा और ‘चायवाला’ बताकर उनकी सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाया।

कांग्रेस ने खरगे का किया बचाव

इधर कांग्रेस ने खरगे की टिप्पणी का बचाव किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि पटना के कार्यक्रम में नारेबाजी करने वाला व्यक्ति बीजेपी का कार्यकर्ता था और उसने कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण में व्यवधान डाला। कांग्रेस नेता ने खरगे की टिप्पणी का अलग अर्थ बताते हुए कहा कि उनका इशारा प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता की ओर नहीं था। खेड़ा के मुताबिक, खरगे ने ‘बाप’ शब्द का इस्तेमाल बीजेपी के वैचारिक मार्गदर्शक आरएसएस और उसके प्रमुख मोहन भागवत के संदर्भ में किया था।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m