Congress MP Renuka Chowdhury Unique Glasses: संसद के मानसून सत्र का आज 20वां दिन है। छात्र प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब और राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर विपक्ष आज भी प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का नायाब तरीका अपनाया। रेणुका चौधरी खास तरह का चश्मा पहनकर संसद पहुंचीं। इस चश्मे के दोनों ग्लास पर ‘मोदिया’ बिंद (Modiya Bind) लिखा हुआ था। इससे उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को दिखाई नहीं देता कि देश में क्या चल रहा है यह उनके लिए है।

उनके अनोखे चश्मे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और सांसदों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गईं। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए यह दर्शाने की कोशिश की है कि सरकार को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

अनोखे चश्मे पर पूछे जाने पर रेणुका चौधरी ने कहा कि उन्होंने खुद कुछ नहीं चिपकाया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि सड़क पर लोग इसे मुफ्त में बांट रहे थे, इसलिए उन्होंने भी लगा लिया। रेणुका चौधरी ने आगे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें दिखाई नहीं दे रहा कि देश में क्या हो रहा है, चंदा चोरी हो रहा है, या और क्या हो रहा है, उन्हें इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सब कुछ सामने होने के बावजूद दिखाई नहीं देता, उनके लिए ही यह है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m