Andhra Pradesh Doctor Priyanka Death: आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी (Rajahmundry) की डॉक्टर प्रियंका जिंदगी की जंग हार गईं है। होनहार मेडिकल छात्रा प्रियंका की सिकंदराबाद के केआईएमएस (KIMS) अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क हादसे में कार का पहिया डॉक्टर प्रियंका की गर्दन पर चढ़ गया था। इससे प्रियंका ब्रेन डेड हो गई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया था। आज डॉक्टर प्रियंका जिंदगी की जंग हार गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे आंध्र प्रदेश में गम और गुस्से की लहर है।

पूरे मामले में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताते हुए आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन पीड़िता के परिवार को दिया है। वहीं मौत होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले में हत्या की धाराएं बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक, 3 अगस्त की रात प्रियंका अपनी सहेली के साथ राजमुंदरी स्थित प्रसाद आदित्य मॉल से फिल्म देखकर बाहर निकली थीं। मॉल से निकलकर वे सड़क पर ट्रैफिक होने के कारण अपनी स्कूटी रोककर खड़ी थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार का टायर प्रियंका की गर्दन पर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल प्रियंका को पहले राजमुंदरी के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद के सिकंदराबाद स्थित केआईएमएस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों ने प्रियंका का एपनिया टेस्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सोडियम का स्तर 16 से कम होने के कारण उनका शरीर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। आखिरकार डॉक्टरों को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।

पिता का आक्रोश: “यह हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या है”

प्रियंका के पिता वेंकटेश ने राजमुंदरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर डीएसपी देवराज और सुभाष से मुलाकात की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यह कोई साधारण एक्सीडेंट नहीं बल्कि सीधी हत्या है। शराब के नशे में गाड़ियों से लोगों की जान लेने वाले दरिंदों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त से सख्त धाराएं लगाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियंका का इस तरह दुनिया से जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। आरोपी जेल में हैं और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले। हम पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

दोनों आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

पूर्वी गोदावरी जिले के एसपी किशोर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कार चला रहे दोनों आरोपी नामावरम निवासी सुरावरापु दुष्यंत और लालाचेरुवु निवासी एंड्रयू विलियम जोसेफ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपी फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 और 110 (हत्या के प्रयास) जोड़ी गई थीं. अब प्रियंका के निधन के बाद इस केस को हत्या (BNS Section 103) के मामले में बदला जा रहा है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m