US-Iran Ceasefire Without Nuclear Deal: अमेरिका-ईरान युद्ध पर अबतक की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। अबतक परमाणु समझौता (nuclear deal) किए बिना युद्ध खत्म नहीं करने की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ईरान के आगे झुकते हुए दिख रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ बिना परमाणु समझौते के युद्ध खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) की रिपोर्ट के मुताबिक अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पूरी तरह खोल देता है तो अमेरिका जंग से पीछे हट सकता है।

रिपोर्ट के युद्ध में अरबों रुपये गंवाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पिछले कुछ हफ्तों से इस विकल्प पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से निजी बातचीत में कहा है कि तेहरान के साथ औपचारिक परमाणु समझौते के बिना भी अमेरिका संघर्ष खत्म कर सकता है।

इधर ईरान ने भी होर्मुज खोलने के लिए कई मांगें रखी हैं। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोलघदार के मुताबिक, अमेरिका को युद्ध स्थायी रूप से खत्म करना होगा और अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटानी होगी। ईरान यह भी चाहता है कि अमेरिका क्षेत्र में उसके सहयोगी संगठनों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बंद करे। ईरान ने क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, सभी प्रतिबंध हटाने, विदेशों में जमा ईरानी संपत्ति को रिलीज करने और युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

ईरान की पैदल सेना के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली जहानशाही ने दी धमकी

ईरान की पैदल सेना के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली जहानशाही ने रविवार को अमेरिका को कड़े शब्दों में चेतावनी है कि अमेरिकी सैन्य कर्मी ईरान में पैर रखता है, तो हम उसे काट देंगे। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस टकराव से निकलने का रास्ता तलाशते नजर आ रहे है। ईरान की रखी शर्तें ने डील को और उलझा दिया है। हांशाही ने रविवार को सख्त तेवर अपनाते हुए कहा कि अगर कोई भी अमेरिकी सेना का जवान ईरान में कदम रखता है, तो हम उसे काट कर रख देंगे। यदि किसी अमेरिकी सैनिक ने देश में कदम रखा, तो वह अपने पैरों पर वापस नहीं लौट पाएगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m