मोगा। पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार पंजाब के नागरिकों को अच्छा स्वास्थ्य देने की पहल कर रही है. इसी चरण में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मोगा में 120 बेड वाले अत्याधुनिक ‘कैपिटल अस्पताल’ का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सुविधा मालवा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी.
इसे मोगा जिले का पहला नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एन.ए.बी.एच.)-मान्यता प्राप्त मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल लोगों को उनके घरों के नजदीक ही गंभीर बीमारियों का विशेष इलाज हो गा.
मुख्यमंत्री ने बताया कि पात्र मरीज ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ और ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत कैशलेस इलाज का लाभ ले सकेंगे. इसके साथ ही पंजाब सरकार 1,090 आम आदमी क्लीनिकों के नेटवर्क के माध्यम से पूरे राज्य में किफायती स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है.
आपको बता दें कि ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा, “आज मैंने मोगा में 120 बेड वाला अत्याधुनिक कैपिटल अस्पताल पंजाब के लोगों को समर्पित किया है.आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस यह अस्पताल ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ के तहत मुफ्त इलाज भी प्रदान करेगा.
अब मालवा क्षेत्र के लोगों को मानक इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. हम हर पंजाबी के लिए किफायती, आधुनिक और उच्च मानक वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”
शिक्षा और स्वास्थ्य आप सरकार की प्राथमिकता है
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है. यह पूरे पंजाब में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए हमारे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा हमारी सरकार की दो सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं क्योंकि ये सर्वांगीण विकास के सबसे मजबूत स्तंभ हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, “डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है.
स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा मानवता की सेवा को समर्पित पेशे हैं. दुर्भाग्य से कुछ लोग इन पवित्र पेशों को बदनाम कर रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार दोनों क्षेत्रों में लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है.
- सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद सियासी हलचल तेज, आज पहुंचेंगे सपा-कांग्रेस और AIMIM के नेता
- US Miami Amazon Cargo Plane Crash: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, मियामी एयरपोर्ट पर अमेजन का कार्गो प्लेन रनवे पर क्रैश, 5 लोगों की मौत
- Railway News: रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी, 10 MEMU ट्रेनें रद्द, पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस का बदला रूट
- Haryana Morning News : 35 साल बाद SIR के जरिए मिले दो बिछड़े भाई, नशामुक्त हरियाणा के लिए युवाओं से आगे आने की अपील, भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार से पूछा- भिवानी में 12 साल में कौन सा बड़ा काम हुआ? समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर
- नालंदा: पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, अचानक बिजली प्रवाहित होने एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर



