मोगा: मोगा-जालंधर हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 20 टन LPG से भरे टैंकर से गैस लीकेज होने लगी. टैंकर चालक की समय रहते नजर पड़ने और तत्काल उठाए गए कदमों के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन जैसे ही यह बात लोगों तक पहुंची आसपास से निकालने वालों में अफरा तफरी मच गई. बड़े ही मुश्किल के साथ इस लीकेज को समय रहते रोका गया नहीं तो भीषण आग देने की घटना हो सकती थी.
जानकारी के अनुसार, अमृतसर निवासी टैंकर चालक अमृतपाल सिंह दोपहर करीब 2 बजे टायर पंचर होने के कारण हाईवे पर रुका था.पंचर लगवाने के बाद जैसे ही वह टैंकर लेकर आगे बढ़ा, उसे टैंकर से असामान्य आवाज सुनाई दी और गैस की गंध महसूस हुई. चालक ने तुरंत टैंकर रोककर जांच की तो गैस सिस्टम के एक हिस्से से लीकेज का पता चला. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने बिना देरी किए फायर ब्रिगेड को सूचना दी और मौके पर मौजूद रहते हुए लीकेज को नियंत्रित करने का प्रयास किया.
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को सावधानी के साथ संभाला. चालक के मुताबिक टैंकर में करीब 20 टन LPG भरी हुई थी. समय रहते लीकेज का पता चलने और उस पर काबू पाने से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया. घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई साथ ही गैस लीकेज के कारणों की जांच की जा रही है.
- पटना में JEE छात्र की मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली बॉडी, त्योहार में घर जाने से कर दिया था मना
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा : 5 लोगों की मौत, करीब 35 लोग घायल
- दिग्गज नेता का चौंकाने वाला कदम: बंशीधर भगत बोले- ‘अब नहीं लड़ूंगा विधानसभा चुनाव’, फिर किसे मिलेगी विरासत?
- SIR के बाद अब SSR से जुड़ेगा नाम, 71 हजार वोटर की हुई वापसी, फूंक फूंक कदम रख रहा चुनाव आयोग, हर कदम पर कांग्रेस की नजर
- ‘भारत छोड़ो’ नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे Imran Khan, CJP प्रोटेस्ट से जुड़ा है मामला

