मोगा. पंजाब के मोगा में एक बार फिर से धमके की खबर समाने आई है, इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना सदर थाने में मंगलवार रात की बताई जा रही है, जहां जोरदार धमाके कि आवाज आई। रात करीब सवा तीन बजे ये धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक इसे हैंड ग्रेनेड का हमला बताया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामला की जांच में लगी है.
जानकारी के अनुसार थाने के बाहर की सड़क से हैंड ग्रेनेड थाने के अंदर की ओर फेंका गया है, लेकिन फिलहाल पुलिस की ओर से अभी घटना को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
अच्छी बात यह रही कि किसी के तरह के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है।मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है जो सबूत एकत्रित कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और थाने के मेन गेट को बंद कर दिया गया था. आपको बता दें कि इसके पहले भी पंजाब के कुछ थानों में हैंडग्रेनेड से पहले भी हमला किया जा चुका है.
- SIP Investment Diwali 2026: रोज 100 रुपए बचाकर बन सकते हैं लखपति, जानिए कैसे जुटेगा 15 लाख का फंड ?
- सोनीपत में दिनदहाड़े चोरी करते दो युवक पकड़े, दुकानदारों ने जमकर की धुनाई; ई-रिक्शा से उड़ाते थे सामान
- Jharkhand News: जामताड़ा में कोयला गैसीकरण के ट्रायल से मचा हड़कंप, चापाकल और बोरिंग से अपने आप निकलने लगा पानी, प्रशासन ने रुकवाया काम
- जालंधर के रिहायशी इलाके में घुसा जंगली सांभर, लोगों में मची अफरा-तफरी; जान बचाकर भागे लोग
- Digital Gold: डिजिटल गोल्ड की खरीद 83% बढ़ी, 2,590 करोड़ रुपए का निवेश; जानिए आखिर क्यों टूट पड़े लोग ?

