मोगा। मोगा-फिरोजपुर रोड स्थित सदर पुलिस स्टेशन पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में मोगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस केस के मुख्य आरोपी सहित कुल 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है कि इन गिरफ्तार आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं।
रविवार को सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर हमले के मास्टरमाइंड, संभावित आतंकी और गैंगस्टर नैटवर्क से जुड़े संबंधों की जांच कर रही है।
3 जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार खबर यह भी है कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। इससे पहले इस मामले में 3 संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी, हालांकि उस समय किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

यह था मामला उल्लेखनीय है कि 8 जुलाई की सुबह करीब 3.15 बजे मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों ने सदर पुलिस स्टेशन परिसर में हैंड ग्रेनेड फैंका था। इस पूरे वारदात को बड़े चालाकी से अंजाम दिया गया था। सी.सी.टी.वी. फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे विदेश में बैठे किसी गैंगस्टर की साजिश होने की आशंका जताई जा रही है। आगे आरोपियों से पूछताछ में कई बड़ी जानकारी सामने आने की संभावना है।
- सीधी कोर्ट परिसर में बड़ा हादसा: बारिश से बचने गए लोगों पर गिरी दीवार , 2 की मौत, 2 घायल
- हेलीपैड, सड़क और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए धामी सरकार ने मंजूर की 51 करोड़ की राशि
- हाईकोर्ट से कंप्यूटर ऑपरेटरों को राहत, सेवा समाप्ति और बकाया वेतन पर 6 हफ्ते में निर्णय लेने के निर्देश
- गुरुग्राम में रह रहे इन लोगों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, जानिए पूरा मामला
- रायपुर में छात्र आंदोलन को ट्रेड यूनियनों और नागरिक संगठनों का समर्थन, राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

