मोहाली. मोहाली में उस समय हड़कप मच गया जब एक ASI की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ASI ओंकार सिंह के रूप में हुई है। जो रिटायर्ड डीजीपी अर्पित शुक्ला के गनमैन के तौर पर तैनात थे। पुलिस के मुताबिक यह मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का है, लेकिन अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी ही पिस्तौल से 4-5 गोलियां लगीं हैं.
पत्नी ने कही चौकने वाली बात
ASI ओंकार सिंह की पत्नी ने कई तरह के संदेह जताए है उनके मुताबिक उनके पति छुट्टी न मिलने से काफी समय से परेशान चल रहे थे. कल वे छुट्टी पर थे,अचानक ही उन्हें फोन आया और वह ड्यूटी पर चले गए. सुबह हमें फोन आया कि ओंकार सिंह खड़े-खड़े गिर गए हैं और इसी दौरान गोली चलने की बात बताई गई. अगर गिरने से गोली चली होती तो एक गोली लगती, 4-5 गोलियां कैसे लग सकती हैं. इस तरह के कई बातें उनकी पत्नी ने की है.
बेटा ने किए चौकने वाले खुलासे
मृतक के बेटे यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पिता का शव देखा है और घटना का वीडियो भी देखा है. इसमें कई ऐसी बात सामने आई है जो पुलिस को जांच करनी चाहिए. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बंदूक नीचे गिर गई थी, जिसके बाद 7 से 8 फायर हुए. सबसे अहम बात यह है कि उनकी छाती पर भी गोलियां लगने के निशान हैं.
पुलिस बोली- राइफल गिरने से गोली चली
मौके पर पहुंचे अधिकारी सिमरजीत सिंह शेगरिल ने कहा कि ASI ओंकार सिंह की मौत अचानक गोली चलने से हुई है. यह एक्सीडेंटल डेथ का मामला है. वह एक सीनियर अधिकारी के साथ बतौर संतरी ड्यूटी करते थे. राइफल नीचे गिरने से गोली चल गई, जिससे उनकी मौत हुई. लेकिन इस मामले में जब अधिकारी से परिवार की ओर से उठाए गए. लेकिन बाद से उन्होंने कहा कि परिवार ने शव देख लिया है और अब उन्हें तसल्ली है.
- Bilaspur News Update : मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने के नाम पर 14.25 लाख की धोखाधड़ी… नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार… दीपावली पर सिम्स में अलर्ट
- BS-VI नियमों पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को मिली राहत
- अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ देने पर हाईकोर्ट सख्तः सरकार को जवाब का अंतिम अवसर, पालन न होने पर अधिकारियों को हाजिर होने की चेतावनी
- सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तंजः बोलीं- लोगों को अब नुकसान का एहसास हो रहा, जानें बीजेपी से गठबंधन पर क्या कहा
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार, हल्दी, अदरक और लाल मिर्च की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत

