मोहाली : पंजाब में आए दिन एनकाउंटर की खबर समाने आती रही है, ऐसा ही एक मामला और समाने आया है, जो मोहाली का बताया जा रहा है. मोहाली पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं. इस दौरान 2 ड्रग तस्कर घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान 2 ड्रग तस्करों को गोली लगी.
आपको बता दें कि पिछले शनिवार को उक्त ड्रग तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें 2 कांस्टेबल घायल हो गए थे। सोमवार को दोषियों की तलाश करते समय पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं, जब पुलिस छापेमारी के लिए गई हो उस समय भी दोषियों ने फिर से पुलिस पर फायरिंग कर दी.
इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों ड्रग तस्करों को भी गोली लगी, जिसमें वे घायल हो गए. फिलहाल, घायल दोषियों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-6 सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

