मोहाली : पंजाब के मोहाली जिले की सहजप्रीत कौर ने देश भर में पंजाब का नाम रोशन किया है.
उन्होंने देहरादून में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। सहजप्रीत कौर मोहाली के एक छोटे से गांव मटौर की रहने वाली है, लेकिन इस दौरान उसकी मेहनत ने आज उसे पूरे देश में प्रसिद्ध कर दिया है आज गांव पहुंचने पर उसका गांववालों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया और उसे फूलों की मालाएं पहनाईं।
इस मौके पर मोहाली व्यापार आयोग के वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान और गांव वालों ने परिवार को बधाई दी। सहजप्रीत के पिता दर्शन सिंह मटौर ने कहा कि पार्षद कुलविंदर कौर की बेटी सहजप्रीत कौर की यह कामयाबी पूरे इलाके, मोहाली और पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात है। सहजप्रीत कौर ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि 4 साल पहले सहजप्रीत कौर ने एथलेटिक्स (शॉट पुट और जेवलिन थ्रो) से अपने स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत की थी और अब उन्होंने गोल्ड जीता है।
सहजप्रीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल, डिस्ट्रिक्ट और स्टेट से प्री-नेशनल तक का सफर तय किया। 22.25 मीटर पिस्टल स्टेट और प्री-नेशनल में शानदार प्रदर्शन कर सहजप्रीत ने चौथे स्थान पर क्वालीफाई किया।
- ‘मंदिर तोड़ सकते हो, आस्था नहीं’: जानें आक्रांताओं के इतिहास पर ऐसा क्यों बोले सीएम योगी
- ‘गुरु का बाज’ वाले बयान पर CM भगवंत मान का सुखबीर बादल पर तंज, बोले- बेअदबी करने वाले की रक्षा के लिए गुरु बाज क्यों भेजेंगे?
- शिक्षक दिवस : CM साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद
- तेजस्वी का संजय झा पर तीखा हमला, बोले- ऐसे नेताओं ने बर्बाद कर दी JDU, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी किया दौरा
- मोहाली की सहजप्रीत कौर का कमाल, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड; नेशनल टीम में बनाई जगह



